अगर खाली पेट चाय पीते हैं? जानिए 8 नुकसान

अगर खाली पेट चाय पीते हैं? जानिए 8 नुकसान

सेहतराग टीम

गर्मा गरम चाय पीने के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। कई लोग ऐसे होते हैं जिनकी दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ होती है। कई लोग तो ऐसे होते हैं जिनके दिन की शुरुआत मानो बिना चाय पिए बिना होती ही नहीं। उन्हें सुबह उठते ही बेड पर चाय चाहिए होती है। अब अगर आपकी भी ऐसी ही आदत है तो आप सावधान हो जाएं। चाय में कैफीन के अलावा एल-थायनिन और थियोफाइलिन मौजूद होते हैं जो आपको एक्टिव तो बनाते हैं लेकिन कुछ गंभीर परिणामों के साथ। क्योंकि इसके कुछ नुकसान भी होते हैं।

पढ़ें- कॉफी के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

  1. खाली पेट चाय पीने से पित्त रस के बनने और काम की प्रक्रिया पर असर पड़ता है। इसकी वजह से मिचली आ सकती है और घबराहट महसूस हो सकती है।
  2. खाली पेट चाय पीने वालों को अल्सर और हाइपर ऐसिडिटी होने का खतरा रहता है क्योंकि खाली पेट गर्म चाय पीने से पेट की अंदरुनी सतह में जख्म होने की आशंका बढ़ जाती है।
  3. खाली पेट चाय पीने से आपकी भूख प्रभावित होती है या फिर भूख लगना ही बंद हो जाती है। ऐसा होने पर आपको जरूरी पोषण नहीं मिल पाता है।
  4. खाली पेट चाय पीने से पेट में या फिर श्वास नली में जलन, उल्टी आना या जी मिचलाने की समस्या हो जाती है। इन परेशानियों से बचने के लिए चाय पीने से पहले कुछ खा लेना जरूरी है।
  5. खाली पेट चाय पीने से स्केलेटल फ्लोरोसिस नाम की बीमारी भी हो सकती है। ये बीमारी हड्डियों को अंदर ही अंदर खोखला बना देती है। इस बीमारी में शरीर में आर्थराइटिस जैसा दर्द होने लगता है।
  6. ब्लैक टी सेहत के लिए अच्छी होती है और इससे वजन भी कम होता है, ऐसा अक्सर माना जाता है, लेकिन खाली पेट ब्लैक टी पीने से पेट फूल जाता है और भूख नहीं लगती।
  7. खाली पेट दूध वाली चाय पीने से जल्दी थकान महसूस होती है। साथ ही मूड-स्विंग की प्रॉब्लम भी बढ़ जाती है।
  8. वहीं चाय अगर अत्यधिक उबाली गई हो, तो यह सेहत के लिए और भी अधिक नुकसानदायक होती है, क्योंकि इसमें कैफीन की मात्रा कहीं अधिक होती है, और यह खाली पेट पर सीधा प्रभाव डालती है।

ज्यादा चाय पीने के नुकसान:

  • दिन भर में 3 कप से ज्यादा चाय पीने से ऐसिडिटी हो सकती है।
  • आयरन अब्जॉर्ब करने की शरीर की क्षमता कम हो जाती है।
  • कैफीन होने के कारण चाय पीने की लत लग सकती है।
  • ज्यादा पीने से खुश्की आ सकती है, पाचन में दिक्कत हो सकती है।
  • देर रात चाय पीने से नींद न आने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-

सेहत के लिए बड़ा गुणकारी होता है बेल का शरबत, जानिए 10 अनमोल फायदे

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।